लाइव न्यूज़ :

वादे के मुताबिक हेलीकॉप्टर उपलब्ध नहीं कराने पर कंपनी के दो लोगों पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 1, 2021 14:03 IST

Open in App

नोएडा, एक मार्च नोएडा में एक व्यक्ति ने किराए पर हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने वाली प्रभु हेली सर्विस कंपनी के दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।

थाना ईकोटेक-3 के प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 82 में रहने वाले कोमल सिंह यादव ने थाना ईकोटेक-3 में कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर 2020 को उनके बेटे की शादी थी। बहू को हेलीकॉप्टर से विदा कराने के लिए उन्होंने खैरपुर गुर्जर नॉलेज पार्क 5 में स्थित प्रभु हेली सर्विस कंपनी के से हेलीकॉप्टर बुक कराया था।

आरोप है कि हेलीकॉप्टर कंपनी को बुकिंग राशि 3,65,000 रुपए नकद अदा किया गया। लेकिन शादी वाले दिन आरोपियों ने हेलीकॉप्टर नहीं भेजा।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित ने जब अपना पैसा वापस मांगा तो हेलीकॉप्टर कंपनी के संचालक अजय माहल तथा दीपक ने उनसे गाली गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos