लाइव न्यूज़ :

वादे के मुताबिक हेलीकॉप्टर उपलब्ध नहीं कराने पर कंपनी के दो लोगों पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 1, 2021 14:34 IST

Open in App

नोएडा, एक मार्च नोएडा में एक व्यक्ति ने किराए पर हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने वाली प्रभु हेली सर्विस कंपनी के दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।

थाना ईकोटेक-3 के प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार ने बताया, ‘‘नोएडा के सेक्टर 82 में रहने वाले कोमल सिंह यादव ने थाना ईकोटेक-3 में कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।’’

यादव ने बताया कि 11 दिसंबर 2020 को उनके बेटे की शादी थी। उन्होंने अपनी बहू को हेलीकॉप्टर से विदा कराने के लिए खैरपुर गुर्जर नॉलेज पार्क 5 में प्रभु हेली सर्विस कंपनी से हेलीकॉप्टर बुक कराया था।

यादव ने आरोप लगाया कि हेलीकॉप्टर कंपनी को बुकिंग राशि के तौर पर 3,65,000 रुपए का भुगतान किया गया, लेकिन शादी वाले दिन हेलीकॉप्टर नहीं भेजा गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित ने जब अपना पैसा वापस मांगा तो हेलीकॉप्टर कंपनी के संचालक अजय माहल तथा दीपक ने उनसे दुर्व्यवहार किया तथा जान से मारने की धमकी दी।

आरोपों के संबंध में कंपनी की प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां