लाइव न्यूज़ :

गुजरात में धोखाधड़ी, जालसाजी के लिए मीडिया कंपनी के दो अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 15, 2020 16:34 IST

Open in App

सूरत, 15 नवम्बर गुजरात के सूरत में विज्ञापन राजस्व के लिए सरकारी और निजी एजेंसियों को धोखा देते हुए दो समाचार पत्रों की प्रसार संख्या अधिक दिखाने के वास्ते जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करने के आरोप में एक मीडिया कंपनी के दो अधिकारियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उमरा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आयकर विभाग के एक अधिकारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पी वी एस सरमा और सीताराम अदुकिया के खिलाफ शनिवार को यहां प्राथमिकी दर्ज की गई। ये दोनों एक गुजराती और एक अंग्रेजी दैनिक प्रकाशित करने वाली फर्म के निदेशक हैं।

प्राथमिकी के अनुसार सरमा और अदुकिया ने विज्ञापन और दृश्य प्रचार निदेशालय (डीएवीपी) को अपने समाचार पत्रों की प्रसार संख्या अधिक दिखाने के लिए फर्जी दस्तावेज बनाए और कंपनी के बहीखातों में झूठी प्रविष्टियों की कथित तौर पर साजिश रची।

सरमा स्थानीय भाजपा से भी जुड़े हुए हैं।

प्राथमिकी में कहा गया है कि इस तरह, उन्होंने 2008-09 से 21 अक्टूबर, 2020 तक सरकार से लगभग 70 लाख रुपये और निजी विज्ञापनदाताओं से दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे