लाइव न्यूज़ :

फर्जी तरीके से फाइनेंस कंपनी चलाने के आरोप में दो के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: February 23, 2021 14:16 IST

Open in App

नोएडा,23 फरवरी गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर -20 थाने में रिजर्व बैंक के सहायक प्रबंधक ने दो लोगों के खिलाफ कथित तौर पर फर्जी तरीके से फाइनेंस कंपनी चलाने की शिकायत दर्ज कराई है।

नोएडा सेक्टर-20 थाने के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि रिजर्व बैंक के सहायक प्रबंधक विजय पुंडीर ने शिकायत दर्ज कराई है कि सेक्टर-2 में मैसर्स यस फिनस्टॉक सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के नाम से विशाल दीक्षित तथा त्रिशांत शर्मा एक फाइनेंस कंपनी चला रहे थे।

शिकायत के मुताबिक दोनों नामजद लोगों ने उक्त कंपनी को भारतीय रिजर्व बैंक से रजिस्टर्ड बताया था, जबकि जांच के दौरान यह पाया गया कि यह फाइनेंस कंपनी भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पंजीकृत नहीं है।

सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी गई थी एवं उसकी रिपोर्ट आने के बाद नोएडा सेक्टर 20 थाने में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी विशाल दिक्षित तथा त्रिशांत शर्मा की तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू