लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस सांसद के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: January 12, 2021 01:25 IST

Open in App

कोलकाता, 11 जनवरी तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। बनर्जी ने हावड़ा जिले में शनिवार को एक रैली के दौरान उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कथित तौर पर देवी सीता और भगवान राम का उल्लेख किया, जिसके चलते विवाद खड़ा हो गया है।

इस टिप्पणी के बाद भाजपा और विश्व हिंदू परिषद ने बनर्जी पर हिंदुओं की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए जमकर ओलाचना की।

इस संबंध में बनर्जी के भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

भाजपा युवा मोर्चा के एक कार्यकर्ता ने रविवार को हावड़ा जिले के गोलाबरी पुलिस थाने में बनर्जी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने की शिकायत दर्ज कराई है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस को राज्य की 70 फीसदी आबादी की परवाह नहीं है और वे केवल 30 फीसदी लोगों के लिए सरकार चला रहे हैं।

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा, ''देवी सीता और भगवान राम के प्रति अशोभनीय टिप्पणी से तृणमूल कांग्रेस की राजनीति और नीतियां उजागर हो गई हैं।''

इस बीच, बनर्जी ने कहा कि उन्होंने मजाक किया था और उनका इरादा किसी की भावनाएं आहत करने का नहीं था।

उन्होंने कहा, '' मुझे पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के बारे में जानकारी मिली है और मैं अदालत में अपना पक्ष रखूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल