लाइव न्यूज़ :

एमएसईडीसीएल के सुरक्षा गार्डों के वेतन का फर्जी बिल बनाने के आरोप में तीन व्यक्तियों पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 12, 2020 18:18 IST

Open in App

ठाणे, 12 नवंबर महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) के, ठाणे के तीन मंडलों में स्थित कार्यालयों में तैनात सुरक्षा गार्डों के वेतन के जाली बिल बनाने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक विजय शिंदे ने कहा कि एमएसईडीसीएल के एक वरिष्ठ अधिकारी की शिकायत के आधार पर संभाजी महादेव वानखेड़े, मकरंद उत्तम जमदार और संदीप सुरेश अंबरे के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मुंबई और ठाणे के लिए सुरक्षा गार्ड बोर्ड के कर्मचारी हैं। उन्होंने जनवरी 2016 से दिसंबर 2016 तक वेतन के फर्जी बिल बनाये और अवैध ढंग से 49 लाख रुपये से अधिक की रकम हासिल की।

उन्होंने कहा कि आरोपी बिलों में अतिरिक्त समय के रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ करते थे, बिल की राशि बढ़ाते थे, जो कर्मचारी हैं ही नहीं, उनके नाम से बिल बनाते थे और यहां तक ​​कि अधिकारियों को बिल मंजूर करवाने के लिए धमकाते भी थे।

अधिकारी ने कहा कि इसके बाद आरोपी सुरक्षा गार्डों के बैंक खातों से अतिरिक्त राशि निकाल लेते थे।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह