लाइव न्यूज़ :

आईटीआई छात्र की आत्महत्या के लिए तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा

By भाषा | Updated: November 22, 2020 14:48 IST

Open in App

प्रतापगढ़, 22 नवंबर प्रतापगढ़ जिले के थाना लालगंज कोतवाली पुलिस ने आईटीआई छात्र को कथित रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के मामले में सुसाइड नोट के आधार पर तीन आरोपियों के विरुद्ध शनिवार की रात सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय यादव ने रविवार को बताया कि बेलहा गाँव निवासी धीरेन्द्र उर्फ़ धीरू (20) जिला मुख्यालय स्थित आईटीआई कालेज का छात्र था और इन दिनों घर पर ही रह रहा था।

थाना प्रभारी के अनुसार शनिवार को उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर बाद उसकी माँ गुड्डी देवी खेत से लौटी और खाना देने गई तो कमरा बंद था। रोशनदान से देखा तो शव फांसी पर लटक रहा था। चीख पुकार पर गाँव वाले पहुंचे और दरवाजा तोड़ कर शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचित किया।

सूचना पर पुलिस पहुंची तो मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ ,जिसमें उसने गाँव के प्रदीप सिंह व भीष्म सिंह सहित तीन लोंगों को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

यादव ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर प्रदीप सिंह व भीष्म सिंह सहित तीन आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान