लाइव न्यूज़ :

कोल्ड स्टोर में दो मजदूरों की मौत के मामले में संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 8, 2021 17:34 IST

Open in App

लखनऊ, आठ मार्च शहर के ग्रामीण इलाके इटौंजा थाना क्षेत्र के गोराही गांव में एक कोल्ड स्टोर का गैस चैंबर फटने से दो लोगों की मौत के मामले में संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बक्शी का तालाब क्षेत्र के एसडीएम नवीन चंद्र ने 'भाषा' को बताया कि शनिवार देर रात कोल्ड स्टोर का गैस चैंबर उस समय फट गया, जब आलू भंडारण किया जा रहा था। चैंबर फटने से गैस रिसाव के चलते कोल्ड स्टोर की एक दीवार आंशिक रूप से गिर गई। हादसे के वक्त चैंबर में करीब 10 लोग आलू भंडारण के काम में लगे थे। गैस रिसाव और चैंबर फटने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटौंजा और बख्शी का तालाब के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि हादसे में चार मजदूर मिश्रीलाल (35), धर्मेंद्र कुमार (30), परमानंद (30) और विनोद कुमार (30) गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। अस्पताल में मिश्रीलाल और धर्मेंद्र की मौत हो गई।

एसडीएम ने बताया कि कोल्ड स्टोर के संचालक संतोष कुमार पांडेय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और कोल्ड स्टोर को सील कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

किंग जॉर्जेज मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती दोनों मजदूरों की हालत स्थिर बतायी जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां