लाइव न्यूज़ :

बाहुबली विधायक राजा भैया के पिता के खिलाफ मुकदमा, धारा 144 के उल्लंघन का आरोप

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 12, 2019 05:32 IST

प्रतापगढ़ जिला प्रशासन ने कुण्डा क्षेत्र के शेखपुर में मोहर्रम की 10वीं तारीख पर जुलूस के रास्ते में भंडारे के कार्यक्रम पर पाबंदी लगाते हुए बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह को नजरबन्द करने का आदेश दिया था।

Open in App

उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुण्डा क्षेत्र से निर्दलीय बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह के खिलाफ धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा के उल्लंघन के आरोप में बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शेखपुर में मुहर्रम के कारण धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है. राजा उदय प्रताप सिंह मंगलवार को मुहर्रम की 10 तारीख पर ताजिये के जुलूस के रास्ते के पास स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ तथा भंडारे के आयोजन के लिए अड़े थे. प्रशासन ने मंगलवार को सिंह को भदरी महल में नजरबंद किया था. बुधवार को उनके खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन और माहौल खराब करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया. 

कुण्डा के उपजिलाधिकारी मोहनलाल ने बताया कि राजा उदय प्रताप सिंह ने हर साल की तरह इस बार भी शेखपुर में ताजिये के जुलूस के रास्ते में भंडारे का कार्यक्रम रखा है। प्रशासन ने शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए क्षेत्र में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर भंडारे के आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया है।

 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल