लाइव न्यूज़ :

अपनी शादी में हर्ष फायरिंग करने वाली दुल्हन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: June 1, 2021 12:56 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), एक जून शादियों में अक्सर पुरुषों द्वारा हर्ष फायरिंग किए जाने के मामले सामने आते रहे हैं लेकिन प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा क्षेत्र में एक शादी में खुद दुल्हन ने खुशी में रिवॉल्वर से गोली चलाई। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक अशोक तोमर ने मंगलवार को बताया कि जेठवारा थाना क्षेत्र के लक्ष्मण का पुरवा निवासी गिरिजा शंकर पाण्डेय की बेटी रूपा पाण्डेय ने गत 30 मई को अपनी ही शादी में जयमाल के दौरान अपने चाचा रामवास पाण्डेय की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चलायी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए दुल्हन रूपा के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता, आपदा प्रबंधन अधिनियम और शस्त्र अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत सोमवार को मामला दर्ज कर लिया। रिवॉल्वर का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos