लाइव न्यूज़ :

नाबालिग लड़की से बलात्कार की कोशिश करने के आरोप में शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 17, 2020 17:05 IST

Open in App

अमेठी, 17 दिसम्बर उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के शिवरतनगंज क्षेत्र में 15 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार का प्रयास करने के लिए मदरसे के एक शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पीड़िता की मां द्वारा बुधवार को पुलिस के समक्ष दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार मदरसे का एक शिक्षक 26 नवम्बर को उस समय उनके घर आया था जब वह बाजार गई हुई थी और उसकी बेटी घर में अकेली थी। इसके बाद उसने लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने का प्रयास किया।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया शिक्षक ने पुलिस को मामले की सूचना देने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

शिवरतनगंज के थाना प्रभारी डी के सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब