लाइव न्यूज़ :

महिला की हत्या के आरोप में पति सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 30, 2021 12:29 IST

Open in App

बलिया(उप्र),30 जनवरी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के अठिलापुर गांव में एक महिला की हत्या के आरोप में पति सहित छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज किया।

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के प्रभारी सौरव राय ने बताया कि अठिलापुर गांव में 28 जनवरी की रात रंजना सिंह (25) के साथ उसकी ससुराल में मार पीट की गई और उसके बाद उसे जला दिया गया। रंजना की शुक्रवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई ।

उन्होंने बताया कि जिले के गड़वार निवासी परमात्मा सिंह ने अपनी पुत्री रंजना का विवाह 25 फरवरी 2020 को अठिलापुर के अमलेश सिंह के साथ किया था ।

राय ने महिला के पिता की शिकायत के हवाले से बताया कि शादी के बाद से ही रंजना को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था । परमात्मा सिंह की शिकायत पर पति अमलेश सिंह , दो जेठ, दो जेठानियों और सास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल