लाइव न्यूज़ :

बंधक बना देह व्यापार करवाने के आरोप में सात के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 11, 2021 17:48 IST

Open in App

जींद, 11 मई, हरियाणा में जींद जिले के उचाना थाना पुलिस ने युवती को बंधक बना देह व्यापार करवाने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसके मौसा समेत सात लोगों के खिलाफ यौन शोषण, देह व्यापार और ब्लैकमेल समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

उचाना थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि युवती को मोहरा बनाकर एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म की झूठी शिकायत दी थी और जब युवती से पूछताछ की गई तो उसने हकीकत बता दी।

उन्होंने कहा कि युवती न केवल यौन शोषण का शिकार हुई बल्कि उससे देह व्यापार करवाया जाता था।

उन्होंने कहा कि फिलहाल सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपितों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा जाता और उससे देह व्यापार करवाया जाता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे