लाइव न्यूज़ :

हिंसा और बंदूक की संस्कृति को बढ़ावा देने पर पंजाबी गायकों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: February 2, 2020 01:21 IST

पंजाब पुलिस ने शनिवार को कहा कि सोशल मीडिया पर डाले गए एक गाने में कथित तौर पर हिंसा और बंदूक की संस्कृति को प्रोत्साहन देने को लेकर पंजाबी गायकों, शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूस वाला और मनकीरत औलख के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहिंसा और बंदूक की संस्कृति को प्रोत्साहन देने को लेकर पंजाबी गायकों, शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूस वाला और मनकीरत औलख के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (मनसा) नरेंद्र भार्गव ने कहा कि दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पंजाब पुलिस ने शनिवार को कहा कि सोशल मीडिया पर डाले गए एक गाने में कथित तौर पर हिंसा और बंदूक की संस्कृति को प्रोत्साहन देने को लेकर पंजाबी गायकों, शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूस वाला और मनकीरत औलख के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (मनसा) नरेंद्र भार्गव ने कहा कि दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भार्गव ने एक वक्तव्य में कहा कि आरंभिक जांच के अनुसार गाने को मनसा जिले में स्थित मुस्सा गांव में मूस वाला के घर पर रिकॉर्ड किया गया था।

गाने की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर डाली गई थी, जिसे हिंसा और बंदूक की संस्कृति को बढ़ावा देने वाला पाया गया।

भार्गव ने कहा कि मूस वाला का गाना “पखिया पखिया पखिया गन विच पंज गोलियां“ हिंसा और बंदूक की संस्कृति को बढ़ावा देता है।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को पंजाबी गानों में हिंसा और बंदूक की संस्कृति के बढ़ते चलन पर चिंता प्रकट की थी।

गौरतलब है कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंजाब और हरियाणा राज्यों तथा केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ के पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिया था कि ऐसे गाने नहीं बजाए जाएं जिनसे शराब, नशीले पदार्थ और हिंसा को बढ़ावा मिलता हो।

टॅग्स :पंजाबलोकमत हिंदी समाचारचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया