लाइव न्यूज़ :

पानीपत एसपी व दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ आत्महत्या के लिये उकसाने का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 23, 2020 17:23 IST

Open in App

चंडीगढ़, 23 नवंबर हरियाणा में एक पूर्व नगर पार्षद को आत्महत्या के लिये उकसाने के मामले में पानीपत की पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी एवं दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि जिन दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें एक उप निरीक्षक है ।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने पीटीआई-भाषा को बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिये उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि पानीपत के पूर्व नगर पार्षद की बेटी ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी थी ।

महिला ने आरोप लगाया है कि उनके पिता को पुलिस अधीक्षक एवं दो अन्य पुलिस अधिकारियों ने परेशान किया था ।

पूर्व पार्षद हरीश शर्मा के परिजनों ने कहा था कि एक मामले में पुलिस की ओर से परेशान किये जाने के बाद शर्मा ने नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली ।

शर्मा का शव रविवार को एक नहर से बरामद किया गया।

शर्मा के परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर रख प्रदर्शन किया था और एसपी व अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने तक शव के अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह