लाइव न्यूज़ :

कुंभ में फर्जी कोविड जांच के मामले में एक कंपनी और दो निजी लैब पर मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: June 17, 2021 19:11 IST

Open in App

देहरादून, 17 जून कुंभ मेले के दौरान कथित फर्जी कोविड जांचों को लेकर विपक्ष के निशाने पर आई राज्य की भाजपा सरकार ने बृहस्पतिवार को आरोपी कंपनी मैक्स कारपोरेट सर्विस तथा दो निजी प्रयोगशालाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हरिद्वार कोतवाली में हरिद्वार के मुख्य चिकित्साधिकारी शंभु कुमार झा की तरफ से मैक्स कारपोरेट सर्विस और दो निजी लैब-नलवा लैबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड, हिसार तथा डॉ लालचंदानी लैब, मध्य दिल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी कंपनी और दोनों लैब पर महामारी अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम तथा भारतीय दंड विधान की धारा 120 बी तथा 420 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कुंभ के दौरान कोविड के प्रसार को नियंत्रित रखने के लिए राज्य सरकार को प्रतिदिन 50,000 नमूनों की जांच कराने का निर्देश दिया था। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने मैक्स कारपोरेट सर्विस को ठेका दिया जिसने कुछ निजी लैबों को इसका जिम्मा सौंपा और आरोप हैं कि इन्होंने फर्जी निगेटिव कोविड जांच रिपोर्ट जारी कीं।

यह मामला तब सामने आया जब एक व्यक्ति ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) को शिकायत की कि उसके मोबाइल पर कुंभ में उसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने संबंधी एक संदेश प्राप्त हुआ जबकि उसने जांच के लिए अपना नमूना दिया ही नहीं था। आईसीएमआर से यह शिकायत मिलने के बाद उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार के जिलाधिकारी से मामले की जांच करने को कहा और तीन सदस्यीय संयुक्त जांच समिति गठित की गयी।

समिति की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी निजी जांच प्रयोगशालाओं ने फर्जीवाडा करते हुए एक ही पते और एक ही फोन नंबर पर कई व्यक्तियों के नमूने दर्ज किए तथा बिना जांच करे ही निगेटिव कोविड रिपोर्ट जारी कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू