लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री आवास योजना में 1.92 करोड़ रूपये के हेराफेरी के आरोपी अधिकारी पर मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: December 23, 2021 00:36 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश), 22 दिसंबर फिरोजाबाद जिले के मटसेना क्षेत्र में मंगलवार शाम जिला नगरीय विकास प्राधिकरण (डूडा) के पूर्व परियोजना अधिकारी के खिलाफ प्रधानमंत्री आवास योजना के धन में एक करोड़ 92 लाख रुपये की हेराफेरी के आरोप में मामला दर्ज किया गया।

परियोजना अधिकारी सुभाष वीर सिंह ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को घर बनाने के लिए सरकार द्वारा ढाई लाख रुपये की सहायता तीन किस्तों दी गई थी। फरवरी 2017 से लेकर जुलाई 2019 तक जिले में तैनात रहे डूडा के साथ परियोजना अधिकारी अनुपम गर्ग पर आरोप है कि उन्होंने 221 लाभार्थियों के खाते में तीन से अधिक किस्तें भेज दी। इस तरह लगभग एक करोड़ 92 लाख रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया गया।

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर तत्कालीन जिलाधिकारी जे. सेल्वा कुमारी ने इस मामले का पर्दाफाश किया तो गर्ग को लाभार्थियों से जारी अतिरिक्त धन की वसूली का मौका दिया गया। उन्होंने काम शुरू किया। लेकिन इसी बीच गर्ग को उनके मूल विभाग उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड में वापस भेज दिया। अब भी 69 लाभार्थियों से 53.36 लाख रुपये की वसूली होनी बाकी है।

सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम जिलाधकारी चंद्र विजय सह के आदेश पर उन्होंने गर्ग के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह