कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में राकांपा के पदाधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 23, 2021 00:37 IST2021-03-23T00:37:55+5:302021-03-23T00:37:55+5:30

Case filed against NCP officer for violating Kovid-19 rules | कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में राकांपा के पदाधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज

कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में राकांपा के पदाधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज

पुणे, 22 मार्च महाराष्ट्र के सोलापुर में एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 नियमों का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक पदाधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस कार्यक्रम में राज्य के उप मुख्यमंत्री अजित पवार भी शामिल हुए थे। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को पंढारपुर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ था जिसमें सिर्फ 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति थी लेकिन लोगों की संख्या इससे कहीं ज्यादा थी।

उन्होंने बताया कि राकांपा के पदाधिकारी संदीप मेंदवे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Case filed against NCP officer for violating Kovid-19 rules

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे