लाइव न्यूज़ :

मुनव्‍वर राना के खिलाफ नफरत फैलाने के आरोप में मामला दर्ज : शायर ने आरोप नकारे

By भाषा | Updated: November 2, 2020 17:35 IST

Open in App

लखनऊ, दो नवंबर मशहूर शायर मुनव्‍वर राना के खिलाफ धार्मिक आधार पर समूहों के बीच दुश्‍मनी को बढ़ावा देने के आरोप में हजरतगंज कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।

शायर ने अपने खिलाफ दर्ज मामले को गलत करार देते हुए कहा कि उन्होंने ऐसी कोई बात नहीं कही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार राना ने फ्रांस में एक पत्रिका में पैगम्बर मोहम्मद साहब के कथित कार्टून को लेकर हाल में हुई हत्‍या के संदर्भ में एक समाचार चैनल को साक्षात्‍कार दिया था। इसमें उनका बयान विभिन्‍न समुदायों में वैमनस्‍य फैलाने और सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला है।

एक वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रविवार को हजरतगंज कोतवाली में तैनात एक उपनिरीक्षक ने मुनव्‍वर राना के खिलाफ मामला दर्ज कराया। राना के खिलाफ धारा 153-ए (धर्म और भाषा के आधार लोगों में नफरत फैलाने की कोशिश) 295-ए (किसी वर्ग की धार्मिक भावना का अपमान करने के इरादे से किया गया दुर्भावनापूर्ण कृत्‍य), 505(1(बी) (जनता के बीच भय पैदा करने के इरादे से शरारत करना और अपराध के लिए प्रेरित करना), 505 (2) (नफरत पैदा करने वाला बयान देना) तथा सूचना प्रोद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 67 और 66 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

राना के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए पुलिस उपनिरीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे राना के बयान से लोक शांति भंग होने की पूर्ण आशंका है।

इस बीच, राना ने अपने खिलाफ मामला दर्ज होने पर कहा ''50 साल मैंने मां सरस्वती के चरणों में बैठकर गुजारे हैं। एक मामूली दरोगा जिसे शब्दावली का प्रयोग नहीं मालूम, वह मुझ पर इल्जाम लगा रहा है।''

उन्होंने कहा ''मैंने कोई ऐसी बात नहीं की है और मैं दुनिया में कत्ल की हिमायत नहीं करता हूं लेकिन जब वल्लभगढ़ में गीतिका मारी गई तो मैंने ट्वीट किया था कि दोनों मुसलमान लड़कों को ले जाकर उसी जगह गोली मारना चाहिए।''

राना ने पिछले महीने बलिया के रेवती क्षेत्र में हुए गोलीकांड का जिक्र करते हुए सवाल किया ''बलिया में एक दलित को मार दिया गया। वहां का विधायक कह रहा है कि मैं इसको जायज समझता है। तब आपके हिम्मत नहीं हुई उसके खिलाफ मुकदमा करने की।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos