यमुना एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप, 100 से ज्यादा किसानों के खिलाफ मामला दर्ज
By भाषा | Updated: March 13, 2021 21:20 IST2021-03-13T14:49:40+5:302021-03-13T21:20:37+5:30
यमुना एक्सप्रेस-वे के जेवर टोल प्लाजा पर हंगामा और मारपीट करने के मामले में किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

नोएडा: 100 से ज्यादा किसानों के खिलाफ मामला दर्ज
नोएडा: नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे के जेवर टोल प्लाजा पर शुक्रवार को टोल कर्मियों के साथ कथित रूप से गाली गलौच एवं मारपीट करने के मामले में 100 से अधिक किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा के नोडल अधिकारी ईश्वर सिंह ने थाना जेवर में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
इसमें कहा गया है कि संजय कसाना, अशोक, सचिन, नरेंद्र भाटी तथा नरेश समेत करीब 100 लोगों ने भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के बैनर तले शुक्रवार को जेवर टोल प्लाजा पर पहुंचे तथा वहां तैनात कर्मचारियों के साथ गाली गलौच एवं मारपीट की।
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।