अदालत में फर्जी कोविड-19 जांच रिपोर्ट जमा कर हाजिर नहीं होने पर विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 26, 2020 21:25 IST2020-12-26T21:25:09+5:302020-12-26T21:25:09+5:30

Case filed against MLA for not showing the fake Kovid-19 investigation report in court | अदालत में फर्जी कोविड-19 जांच रिपोर्ट जमा कर हाजिर नहीं होने पर विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

अदालत में फर्जी कोविड-19 जांच रिपोर्ट जमा कर हाजिर नहीं होने पर विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

गोरखपुर (उप्र) 26 दिसंबर संत कबीर नगर जिले की स्थानीय अदालत के आदेश पर मेहदावल के भाजपा विधायक राकेश सिंह बघेल और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला शनिवार को दर्ज किया गया।

सांसद-विधायक अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दीपकांत मणि के आदेश के अनुसार विधायक को जब एक मामले में पेश होने के लिए कहा गया तो उसने अदालत में फर्जी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पेश की।

अदालत के आदेश के अनुसार अदालत अपनी कार्यवाही नहीं पूरी कर पा रही थी, क्योंकि विधायक पिछले चार वर्षों से उपस्थित नहीं हो रहे थे और जब अदालत ने उनको पेश होने का आदेश दिया, तो उन्होंने फर्जी कोविड-19 जांच रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरगोविंद सिंह ने अदालत को बताया कि विधायक निजी प्रयोगशाला की कोविड-19 जांच रिपोर्ट के बाद वह अपने घर में ही पृथकवास में चले गये थे।

हालांकि, गृह पृथकवास के दौरान विधायक की देखभाल करने वाली टीम के सदस्य डॉ. विवेक कुमार श्रीवास्तव ने अदालत को बताया कि गृह पृथकवास की अवधि के दौरान विधायक घर पर मौजूद नहीं थे और उनसे मोबाइल फोन पर भी संपर्क नहीं किया जा सका था।

खलीलाबाद कोतवाली प्रभारी कोतवाल मनोज कुमार पांडे ने कहा कि अदालत के आदेश पर विधायक राकेश सिंह बघेल और मुख्य चिकित्साधिकारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420, 467,468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Case filed against MLA for not showing the fake Kovid-19 investigation report in court

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे