लाइव न्यूज़ :

खट्टर के मंदिर विवाद में पूर्व पार्षद समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 25, 2021 16:55 IST

Open in App

भिवानी, 25 जुलार्ई हरियाणा के भिवानी जिले के नारनौल शहर के पास खालड़ा की पहाड़ी पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का मंदिर बनाने के मामले में पूर्व पार्षद एवं अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

उल्लेखनीय है कि नगर परिषद द्वारा मंदिर तोड़े जाने के बाद आरोपियों ने दोबारा इसका निर्माण शुरू कर दिया था।

गौरतलब है कि नारनौल की रघुनाथपुरा की पहाड़ी में नगर परिषद की जमीन है और इस जमीन पर कई परिवारों ने अवैध रूप से घर बना लिया था । नगर परिषद ने 13 जून को इन मकानों को ध्वस्त कर दिया, लेकिन हाल ही में लोगों ने यहां एक चबूतरा बना कर उस पर मुख्यमंत्री की फोटो लगा दी, जिसके सामने वे सुबह-शाम दीपक जलाते थे।

नगर परिषद के सूत्रों ने बताया कि शनिवार को परिषद ने इस चबूतरे को तोड़ दिया था, लेकिन देर शाम फिर से वहां निर्माण कार्य शुरू होने लगा । इस पर नगर परिषद के एक अधिकारी अभय यादव मौके पर पहुंचे।

यादव का आरोप है कि वहां पहले से पूर्व पार्षद प्रमोद तेरडिय़ा काफी लोगों के साथ खड़े थे, जिन्होंने पहले नारेबाजी की और फिर आत्मदाह की धमकी देकर हंगामा शुरू कर दिया ।

मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम और पुलिस उपाधीक्षक मौके पर पहुंचे । दोनों अधिकारियों के आने के बाद भी लोगों ने हंगामा जारी रखा । नगर परिषद ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है ।

शहर पुलिस ने पूर्व पार्षद प्रमोद तेरडिय़ा, मिस्त्री दिनेश व चार अन्य लोगों के खिलाफ धारा 147, 149, 186, 353, 447, 511 के तहत मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे