लाइव न्यूज़ :

केरल में पुलिस अधिकारियों पर हमला करने के आरोप में वामपंथी कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: February 16, 2021 00:18 IST

Open in App

कोझिकोड, 15 फरवरी कुट्टियादी पुलिस स्टेशन के चार पुलिस अधिकारियों पर रविवार रात को कथित तौर पर हमला करने के लिए कुछ वामपंथी कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि उन पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि एक पुलिस जीप को भी मामूली क्षति पहुंचाई गई थी।

रविवार देर रात पास के नित्तूर में माकपा कार्यकर्ताओं के एक समूह द्वारा कथित तौर पर किए गए हमले में कुट्टियादी पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस अधिकारी और तीन पुलिस अधिकारी घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि एक स्थानीय वामपंथी नेता को गिरफ्तार करने के लिए टीम घटना स्थल पर गई थी, जिसके खिलाफ एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के मामले में 2016 से गिरफ्तारी वारंट लंबित था।

घायलों में से तीन का एक स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया और एक को कोझिकोड के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो