सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने के आरोप में वकील प्राचा के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 26, 2020 21:26 IST2020-12-26T21:26:21+5:302020-12-26T21:26:21+5:30

Case filed against lawyer Pracha on charges of obstructing government employee's work | सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने के आरोप में वकील प्राचा के खिलाफ मामला दर्ज

सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने के आरोप में वकील प्राचा के खिलाफ मामला दर्ज

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर दिल्ली पुलिस ने सरकारी कर्मचारी की ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के आरोप में वकील महमूद प्राचा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस बृहस्पतिवार को बार के दो सदस्यों - प्राचा और जावेद अली- के परिसरों की तलाशी लेने पहुंची थी। यह कार्रवाई उत्तर पूर्वी दिल्ली के दंगों से जुड़े मामलों के न्यायिक रिकॉर्ड में कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने के सिलसिले में की गई थी।

उन्होंने बताया कि यह तलाशी दिल्ली की विशेष शाखा ने अदालत की मंजूरी मिलने के बाद की थी।

पुलिस के मुताबिक दो टीम निजामुद्दीन और यमुना विहार भेजी गई थी जिनमें से एक टीम ने अली के सहयोग से अपना काम पूरी किया। अली यमुना विहार में रहते हैं। वहीं, दूसरी टीम के सदस्यों ने आरोप लगाया कि प्राचा और उनके सहयोगियों ने निजामुद्दीन पूर्व में उनके परिसर की तलाशी के दौरान उनके काम में बाधा उत्पन्न किया और बदसलूकी की।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन थाने में प्राचा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-186, 353 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Case filed against lawyer Pracha on charges of obstructing government employee's work

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे