लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक भाजपा के सांसद पर उस्मानिया विश्वविद्यालय परिसर में जबरन घुसने पर मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: November 26, 2020 17:10 IST

Open in App

हैदराबाद, 26 नवंबर कर्नाटक के भाजपा सांसद और पार्टी की युवा इकाई के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने बिना अनुमति के उस्मानिया विश्वविद्यालय में कथित तौर पर जबरन घुसपैठ की और उनके एवं उनके समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

उन पर आरोप है कि तेलंगाना आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए उन्होंने बैरीकेड हटाकर परिसर में प्रवेश किया।

घटना मंगलवार को हुई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उस्मानिया विश्वविद्यालय (ओयू) के अधिकारियों की शिकायत पर हैदराबाद महानगर पुलिस अधिनियम के संबंधित प्रावधानों और भादंसं की धारा 447 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि ओयू के रजिस्ट्रार ने शिकायत में भाजपा नेता पर परिसर में बिना अनुमति के बैरीकेड हटाकर जबरन घुसपैठ करने और वहां सभा करने का आरोप लगाया।

सांसद ने आरोप लगाए थे कि पुलिस ने उन्हें रोका। बहरहाल, पुलिस ने स्पष्ट किया कि पुलिस ने ऐसा कुछ नहीं किया अथवा पुलिस के साथ कोई संघर्ष नहीं हुआ और सांसद अपने समर्थकों के साथ परिसर में गए तथा शांतिपूर्ण तरीके से सभा की।

अलग तेलंगाना राज्य के लिए हुए प्रदर्शन के केंद्र बिंदु में यह विश्वविद्यालय था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया