लाइव न्यूज़ :

सलमान खान के खिलाफ मानहानिकारक आरोपों को लेकर कमाल खान पर वाद दायर किया गया: वकील

By भाषा | Updated: May 27, 2021 19:41 IST

Open in App

मुंबई, 27 मई बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के वकीलों ने बृहस्पतिवार को कहा कि कमाल आर खान के खिलाफ उनके मुवक्किल द्वारा दायर किया गया मानहानि का कानूनी वाद हाल में रिलीज फिल्म ‘राधे’ की उनकी समीक्षा को लेकर नहीं , बल्कि अभिनेता के विरूद्ध मानहानिकारक आरोप लगाने को लेकर है।

सलमान खान और उनकी कंपनी की ओर से डीएसके लीगल ने यहां एक दीवानी अदालत में कमाल खान के विरूद्ध वाद दायर किया।

सलमान खान ने ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ फिल्म में मुख्य किरदार निभाया है। यह फिल्म 13 मई को ओटीटी मंच पर रिलीज हुई।

डीएसके लीगल ने एक बयान में कहा, ‘‘ कमाल आर खान ने कई ट्वीट किये हैं और वीडियो सोशल मीडिया पर डाले हैं एवं आरोप लगाये हैं कि सलमान खान ने उनपर मानहानि का मुकदमा इसलिए किया क्योंकि उन्होंने फिल्म राधे की समीक्षा की। यह बिल्कुल गलत है। ’’

उसने कहा कि वाद इसलिए दायर किया गया है क्योंकि बचाव पक्ष सलमान खान के विरूद्ध मानहानिकारक आरोप प्रकाशित कर रहे हैं एवं उन्हें सही ठहरा रहे हैं।

अभिनेता की कानूनी टीम ने दावा किया कि कमाल खान पिछले कई महीनों से लगातार सलमान खान के खिलाफ ‘दुर्भावनापूर्ण झूठ फैला रहे हैं और उनकी मानहानि’ कर रहे हैं जिसकी ‘स्पष्ट मंशा अपनी ओर लोगों का ध्यान खींचना है।’

वाद में अभिनेता ने कमाल खान पर सोशल मीडिया पर प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से किसी भी प्रकार के मानहानिकारक वीडियो या पोस्ट डालने से स्थायी रोक लगाने का अनुरोध किया गया है । अभिनेता ने यह भी अपील की कि कमाल खान ऐसे सभी मानहानिकारक पोस्ट शीघ्र हटाए।

मामले की अगली सुनवाई सात जून को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे