लाइव न्यूज़ :

महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 13, 2021 01:01 IST

Open in App

एटा (उप्र), 12 जनवरी एटा जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में एक महिला को आत्‍महत्‍या के लिए उकसाने के कथित आरोप में पुलिस ने एक पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार एटा जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के कचहरी रोड स्थित पुलिस कार्यालय पर बीते दिन थाना मिरहची क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्महत्या करने का प्रयास किया जिसे पुलिस की सक्रियता के चलते रोक लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया, ''पत्रकार संतोष यादव द्वारा महिला को आत्महत्या के लिये उकसाना और उसका वीडियो बनाना गलत है। अगर पुलिस समय पर सक्रिय न होती तो महिला की मौत भी हो सकती थी।''

उन्‍होंने बताया कि जांच के बाद आरोपी पत्रकार व आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

आरोप है कि आत्‍महत्‍या का प्रयास करने वाली महिला और उसके समर्थक पत्रकार की गाड़ी में ही आये थे। पुलिस ने पत्रकार की गाड़ी जप्त कर ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया