लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में महिला से बलात्कार के सिलसिले में एक परिवार के चार सदस्यों पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 15, 2020 17:14 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, 15 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 30 वर्षीय एक महिला से बलात्कार के आरोप में एक परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें यह भी आरोप लगाया गया है कि मुख्य आरोपी ने इस करतूत को रिकॉर्ड किया था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने मोहम्मद जकी, उसके भाइयों इंतजार और रिजवान तथा रिजवान की पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। रिजवान पूर्व ग्राम प्रधान हैं।

सिविल लाइंस थाना के एसएचओ डी के त्यागी ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मोहम्मद जकी ने चार साल पहले उससे बलात्कार किया था। जब वह कुछ काम के लिए उसके घर गई थी।

उसने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने इस कृत्य को रिकॉर्ड कर लिया था और धमकी दी कि अगर उसने आवाज उठाई तो वह वीडियो को सार्वजनिक कर देगा।

उसने यह भी कहा कि उसने अपनी शिकायत को लेकर पूर्व ग्राम प्रधान व उसके भाई और उसकी पत्नी सहित जकी के परिवार से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने आरोपी का कथित रूप से समर्थन किया।

शिकायत के अनुसार, उसने यह भी आरोप लगाया है कि मोहम्मद जकी ने 16 सितंबर को फिर से उससे बलात्कार किया।

पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है