लाइव न्यूज़ :

केरल की स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में पूर्व विधायक पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 24, 2021 16:57 IST

Open in App

कोच्चि, 24 सितंबर केरल पुलिस ने राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में पूर्व विधायक पी सी जॉर्ज और एक वेब पोर्टल के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में कुछ दिन पहले थाने में शिकायत की गई थी, जिसके बाद दो दिन पहले एक मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ जॉर्ज और पोर्टल के मालिक के खिलाफ केरल पुलिस अधिनियम की धारा 120 और भारतीय दंड संहिता की धारा 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’

वेब पोर्टल ने पूर्व विधायक का एक टेलीफोन पर लिया गया साझात्कार कथित तौर पर प्रसारित किया था, जिसमें वह स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ अपमानजनक और अभद्र बयान दे रहे हैं। पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए इस तरह की बातचीत को फैलाने के आरोप में पोर्टल के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो