केरल की स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में पूर्व विधायक पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 24, 2021 16:57 IST2021-09-24T16:57:01+5:302021-09-24T16:57:01+5:30

Case filed against former MLA for making derogatory remarks against Kerala Health Minister | केरल की स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में पूर्व विधायक पर मामला दर्ज

केरल की स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में पूर्व विधायक पर मामला दर्ज

कोच्चि, 24 सितंबर केरल पुलिस ने राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में पूर्व विधायक पी सी जॉर्ज और एक वेब पोर्टल के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में कुछ दिन पहले थाने में शिकायत की गई थी, जिसके बाद दो दिन पहले एक मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ जॉर्ज और पोर्टल के मालिक के खिलाफ केरल पुलिस अधिनियम की धारा 120 और भारतीय दंड संहिता की धारा 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’

वेब पोर्टल ने पूर्व विधायक का एक टेलीफोन पर लिया गया साझात्कार कथित तौर पर प्रसारित किया था, जिसमें वह स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ अपमानजनक और अभद्र बयान दे रहे हैं। पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए इस तरह की बातचीत को फैलाने के आरोप में पोर्टल के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Case filed against former MLA for making derogatory remarks against Kerala Health Minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे