लाइव न्यूज़ :

पूर्व सरकारी अधिकारी पर 25 लाख रुपये गबन के आरोप में मामला दर्ज

By भाषा | Updated: February 10, 2021 17:50 IST

Open in App

जम्मू, 10 फरवरी जम्मू कश्मीर पुलिस ने वित्त विभाग के एक पूर्व अधिकारी पर 25 लाख रुपये से ज्यादा की पेंशन राशि के गबन मामले में कथित संलिप्तता के लिए मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

अपराध शाखा, जम्मू के एक प्रवक्ता ने बताया कि लेखा और कोषागार, वित्त विभाग के उप निदेशक (सेंट्रल) से लिखित सूचना मिलने के बाद रेयासी कोषागार के पूर्व प्रधान कैशियर ठाकुर दास के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सही लाभार्थियों को पेंशन मुहैया कराने के लिए उत्तरदायी दास ने जानबूझकर और जालसाजी करते हुए 24,85,340 रुपये की रकम अपनी बहू मधु रानी के खाते में भेज दी और 31,775 रुपये अपने निजी सहायक के खाते में स्थानांतरित किए।

उन्होंने कहा, ‘‘दास ने जो कृत्य किया वह कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत दंडनीय अपराध है। इसके तहत, सघन जांच के लिए एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू