लाइव न्यूज़ :

भाजपा के पूर्व सांसद, बैंक अधिकारियों पर कोष के गबन के आरोप में मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 23, 2020 15:07 IST

Open in App

पुणे, 23 दिसंबर महाराष्ट्र के अहमदनगर शहर में तीन करोड़ रुपये के कोष के गबन के मामले में भाजपा के पूर्व सांसद दिलीप गांधी और बैंक के कुछ अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि 2017 में अहमदनगर में नगर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में कोष का कथित तौर पर गबन हुआ, उस समय दिलीप गांधी बैंक के अध्यक्ष थे।

एक अधिकारी ने बताया कि आईपीसी की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (जालसाजी), 465 (धोखाधड़ी) और संबंधित प्रावधानों के तहत गांधी, बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक घनश्याम बल्लाल, आशुतोष लंदागे और बैंक के पूर्व निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि संदिग्धों ने एक दूसरे से साठगांठ कर कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अक्टूबर और नवंबर 2017 के बीच तीन करोड़ रुपये का गबन किया।

उन्होंने बताया, ‘‘बैंक के मौजूदा शाखा प्रबंधक द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के मुताबिक बल्लाल, गांधी और अन्य ने जाली दस्तावेजों के आधार पर एक कर्जदार को तीन करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर्ज आवंटन कर दिया जबकि उसने पहले की कर्जराशि का भी भुगतान नहीं किया था।’’

कोतवाली थाने में एक मामला दर्ज किया गया और मामले में जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल