लाइव न्यूज़ :

गैर प्रशिक्षित पुरुष कर्मी से प्रसव कराने पर महिला डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: April 8, 2021 13:35 IST

Open in App

बरेली (उत्तर प्रदेश), आठ अप्रैल उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के एक निजी अस्पताल में गैर प्रशिक्षित पुरुष कर्मी से प्रसव कराकर लज्जा भंग करने के आरोप में एक महिला डॉक्टर समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह मुकदमा बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र के आदेश पर दर्ज किया गया है। आरोप लगाने वाली महिला सायमा खुद भी डॉक्टर हैं। उनके पति मुनाजिर इकबाल भी हृदय रोग विशेषज्ञ हैं।

मुनाजिर ने बताया कि उन्होंने 21 मार्च को अपनी गर्भवती पत्नी सायमा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उनका आरोप है कि वहां डॉक्टर शालिनी माहेश्वरी ने गैर प्रशिक्षित पुरुष कर्मी से प्रसव करा कर उनकी पत्नी की लज्जा भंग की।

मुनाजिर ने बताया कि 23 मार्च को उनकी पत्नी के पेट में दर्द होने पर महिला डॉक्टर ने सभी टेस्ट कराए। हालत में सुधार ना होने पर उन्होंने सीटी स्कैन कराया तो आंतों में खराबी दिखी। तब उन्होंने अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

डॉक्टर मुनाजिर ने बताया कि उन्होंने अस्पताल में अपनी पत्नी के साथ हुई घटना की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र से भी की थी। चंद्र के आदेश पर डॉक्टर शालिनी और उनके टेक्नीशियन के खिलाफ प्रेम नगर थाने में बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां