लाइव न्यूज़ :

।गैर प्रशिक्षित पुरुष कर्मी से प्रसव कराने पर महिला डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: April 8, 2021 22:16 IST

Open in App

बरेली (उत्तर प्रदेश), आठ अप्रैल उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के एक निजी अस्पताल में गैर प्रशिक्षित पुरुषकर्मी से प्रसव कराकर लज्जा भंग करने के आरोप में एक महिला डॉक्टर समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह मुकदमा बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र के आदेश पर दर्ज किया गया है। आरोप लगाने वाली महिला सायमा खुद भी डॉक्टर हैं। उनके पति मुनाजिर इकबाल भी हृदय रोग विशेषज्ञ हैं।

मुनाजिर ने बताया कि उन्होंने 21 मार्च को अपनी गर्भवती पत्नी सायमा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उनका आरोप है कि वहां डॉक्टर शालिनी माहेश्वरी ने गैर प्रशिक्षित पुरुष कर्मी से प्रसव करा कर उनकी पत्नी की लज्जा भंग की।

मुनाजिर ने बताया कि 23 मार्च को उनकी पत्नी के पेट में दर्द होने पर महिला डॉक्टर ने सभी टेस्ट कराए। हालत में सुधार ना होने पर उन्होंने सीटी स्कैन कराया तो आंतों में खराबी दिखी। तब उन्होंने अपनी पत्नी को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

डॉक्टर मुनाजिर ने बताया कि उन्होंने अस्पताल में अपनी पत्नी के साथ हुई घटना की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र से भी की थी। चंद्र के आदेश पर डॉक्टर शालिनी और उनके टेक्नीशियन के खिलाफ प्रेम नगर थाने में बुधवार को मुकदमा दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो