लाइव न्यूज़ :

हिसार में खट्टर के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा को लेकर किसानों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 20, 2021 19:32 IST

Open in App

हिसार (हरियाणा), 20 मई हरियाणा पुलिस ने राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान सरकारी कर्मचारियों पर कथित तौर पर हमला करने और पथराव करने के आरोप में 350 अज्ञात किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुख्यमंत्री ने यहां पिछले सप्ताह यहां एक कोविड ​​​​अस्पताल का उद्घाटन किया था।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को अर्बन एस्टेट थाने के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

जिला पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 188, 307, 353 के तहत दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार को किसानों और पुलिस के बीच हुई झड़प में पांच महिला अधिकारियों सहित 20 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

पुलिस ने किसानों के उस समूह को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और बल प्रयोग किया, जिन्होंने उस स्थान की ओर मार्च करने की कोशिश की, जहां खट्टर 16 मई को कोविड ​​​​अस्पताल का उद्घाटन करने गए थे।

बड़ी संख्या में किसान केंद्र के नये कृषि कानूनों का गत वर्ष नवम्बर से विरोध कर रहे हैं और इसके तहत राज्य में भाजपा-जजपा नेताओं के सार्वजनिक कार्यक्रमों का विरोध कर रहे हैं।

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने एक बयान में प्रदर्शनकारियों पर कथित हमले की निंदा की थी।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि अस्पताल को तोड़फोड़ से बचाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट के आदेश पर पहले आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया और फिर हल्का बल प्रयोग किया गया।

पुलिस ने यह भी कहा कि हालांकि रविवार शाम को हुई घटना के बाद किसान नेताओं और पुलिस के बीच एक बैठक हुई थी लेकिन पुलिस महानिरीक्षक (हिसार रेंज) ने इसको लेकर कोई आश्वासन नहीं दिया था कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाएगी, जैसा कि कुछ किसान नेताओं द्वारा दावा किया जा रहा था।

पुलिस ने कहा कि रविवार को जब प्रदर्शनकारी एकत्र होने लगे थे, तो जिला पुलिस प्रमुख ने उन्हें बार-बार सूचित किया कि मुख्यमंत्री कोविड ​​​​अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद कार्यक्रम स्थल से निकल चुके हैं लेकिन, प्रदर्शनकारियों ने ध्यान नहीं दिया और आंदोलन जारी रखा।

पुलिस ने कहा कि हालांकि कुछ वरिष्ठ किसान नेताओं ने कुछ युवा प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, जो आक्रामक हो गए थे, लेकिन उन्होंने नेताओं की एक नहीं सुनी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जब डीएसपी और अन्य पुलिस बल नवनिर्मित चौधरी देवी लाल संजीवनी अस्पताल के प्रवेश द्वार पर पहुंचे तो आंदोलनकारियों ने जिंदल पुल के पास तोड़फोड़ की और बैरिकेड तोड़ दिए।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उन्होंने कई बार पुलिस अधिकारियों को वाहनों और ट्रैक्टरों से टक्कर मारकर घायल करने की भी कोशिश की। पुलिस पर भारी पत्थर भी फेंके गए।’’

इस बीच, हरियाणा कांग्रेस नेता और आदमपुर विधायक कुलदीप बिश्नोई ने किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किये जाने की निंदा की और पूरी घटना की न्यायिक जांच की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू