जयललिता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में द्रमुक के ए राजा पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 12, 2020 23:50 IST2020-12-12T23:50:30+5:302020-12-12T23:50:30+5:30

Case filed against DMK K A Raja for making objectionable remarks against Jayalalithaa | जयललिता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में द्रमुक के ए राजा पर मामला दर्ज

जयललिता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में द्रमुक के ए राजा पर मामला दर्ज

चेन्नई, 12 दिसंबर तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता और मौजूदा मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर द्रमुक उप महासचिव ए राजा पर एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अन्नाद्रमुक की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री के एक हालिया संवाददाता सम्मेलन का हवाला देते हुए अन्नाद्रमुक की कानूनी शाखा ने कहा कि राजा ने जयललिता और पलानीस्वामी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय अपराध शाखा ने प्राथमिकी दर्ज की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Case filed against DMK K A Raja for making objectionable remarks against Jayalalithaa

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे