लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के गृह मंत्री के भाई की शिकायत पर डीआईजी के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: February 8, 2021 21:51 IST

Open in App

अंबाला, आठ फरवरी हरियाणा पुलिस ने राज्य के गृह मंत्री अनिल विज के भाई कपिल विज की शिकायत पर पुलिस उपमहानिरीक्षक (सतर्कता) अशोक कुमार के खिलाफ हमला करने, धमकी देने और अश्लील हरकत के आरोपों में मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने सोमवार को कहा कि कपिल विज रविवार दोपहर अपने दोस्त के पोते की जन्मदिन पार्टी में शरीक होने अंबाला छावनी में सरहिंद क्लब गए थे, जहां डीआईजी भी मौजूद थे।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि इस दौरान किसी मुद्दे को लेकर कपिल विज और डीआईजी के बीच तीखी बहस हो गई। कुछ लोगों के हस्तक्षेप से मामला सुलझा लिया गया। हालांकि, बाद में शाम के समय विज ने अंबाला छावनी सदर थाने में डीआईजी के खिलाफ शिकायत दे दी।

सोमवार को डीआईजी के आवेदन पर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने उन्हें अंतरिम जमानत दी। कुमार के वकील सतींद्र गर्ग ने बताया कि अदालत ने मंगलवार तक के लिए डीआईजी को अंतरिम जमानत दी है।

प्राथमिकी के अनुसार विज ने आरोप लगाया कि वह व्यक्ति जिसके बारे में उन्हें बाद में पता चला कि वह डीआईजी है, उनके पास आया और बिना किसी कारण कथित रूप से उन्हें और उनके परिवार को भोजन करते समय गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं।

विज ने कहा कि वापस लौटते समय वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और कहा कि वह अंबाला का सतर्कता डीआईजी है और कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायत मिलने के बाद अंबाला के एसपी हामिद अख्तर समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रात करीब दस बजे अंबाला सदर थाना पहुंचे और डीआईजी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 506 और 294 के तहत मामला दर्ज किया गया।

अंबाला सदर थाने के एसएचओ विजय कुमार ने सोमवार को कहा कि रविवार शाम उन्हें शिकायत मिली थी।

एसएचओ ने कहा, ''अशोक कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 506 और 294 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है।''

डीआईजी को प्रतिक्रिया लेने के लिये फोन किया गया ,लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

इससे पहले, कुमार अंबाला के एसपी और रेलवे के एसपी रह चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस