दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसौदिया एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर मुकद्मा दर्ज

By भाषा | Updated: August 30, 2021 19:57 IST2021-08-30T19:57:04+5:302021-08-30T19:57:04+5:30

Case filed against Delhi Deputy Chief Minister and AAP leader Manish Sisodia and Rajya Sabha MP Sanjay Singh | दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसौदिया एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर मुकद्मा दर्ज

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसौदिया एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर मुकद्मा दर्ज

आगरा में रविवार को तिरंगा संकल्प यात्रा निकालने पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसौदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर सोमवार को कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन और अधिक भीड़ जुटाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। इस संबंध में थाना लोहामंडी एसएसआई इतुल चौधरी ने बताया कि सोमवार को दर्ज मुकदमे में 17 नामजद और 450 अज्ञात आरोपी हैं। उल्लेखनीय है कि आप ने रविवार को यहां तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली थी। इसे पहले जीआईसी मैदान से बिजलीघर तक निकाला जाना था लेकिन इसके लिए प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। बाद में मार्ग बदलने पर अनुमति दी गई थी। तब यात्रा जीआईसी मैदान से शुरू होकर शहीद स्मारक तक गई थी। इस यात्रा में सिसौदिया, संजय सिंह भी शामिल हुए थे। सिसौदिया ने यात्रा को रवाना किया था। आगरा में इन दिनों धारा 144 लागू है। पुलिस ने तिरंगा यात्रा निकाले जाने पर सोमवार को सिसौदिया, संजय सिंह, बनै सिंह पहलवान, कपिल वाजपेई, अनमोल बंसल समेत आप के 17 पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज किया है। इसमें 450 अज्ञात आरोपी भी हैं। यह मुकदमा थाना लोहामंडी में दर्ज किया गया है। इस संबंध में थाना लोहामंडी एसएसआई इतुल चौधरी ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन और अधिक भीड़ जुटाने के आरोप में यह मुकदमा दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Case filed against Delhi Deputy Chief Minister and AAP leader Manish Sisodia and Rajya Sabha MP Sanjay Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे