लाइव न्यूज़ :

शादी में कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर हास्य कलाकार एवं अन्य पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 6, 2021 17:22 IST

Open in App

फगवाड़ा (पंजाब), छह मई पिछले सप्ताह यहां एक रिसोर्ट में संकेत भोसले के साथ शादी के दौरान कोरोना वायरस के नियमों का कथित रूप से उल्लंघन को लेकर हास्य कलाकार सुगंधा मिश्रा के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस उपायुक्त परमजीत सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि सुगंधा मिश्रा, दुल्हा पक्ष वालों, रिसोर्ट के मालिक और शादी में आये लोगों के विरूद्ध बुधवार को मामला दर्ज किया गया। उससे पहले सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कोविड-19 नियमों के विपरीत शादी में बड़ी संख्या में लोग नजर आ रहे हैं। यह शादी 26 अप्रैल को हुई थी।

सिंह ने बताया कि यह मामला भादंसं की धारा 188 (जनसेवक द्वारा जारी आदेश का उल्लंघन) और आपदा प्रबंधन अधिनियम की संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया है। वैसे अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की जांच चल रही है।

मिश्रा जालंधर की हैं जबकि भोसले महाराष्ट्र के हैं। दोनों ‘द कपिल शर्मा शो’ से सुर्खियों में आये थे लेकिन बाद में वे शो से हट गये थे। दोनों अब मुम्बई में बस गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव