ट्रेन के शौचालय में लड़की से बलात्कार के आरोप में लड़के पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: February 14, 2021 00:38 IST2021-02-14T00:38:39+5:302021-02-14T00:38:39+5:30

Case filed against boy for raping girl in train toilet | ट्रेन के शौचालय में लड़की से बलात्कार के आरोप में लड़के पर मामला दर्ज

ट्रेन के शौचालय में लड़की से बलात्कार के आरोप में लड़के पर मामला दर्ज

ठाणे, 13 फरवरी गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय में एक लड़की से बलात्कार के आरोप में 19 वर्षीय एक लड़के पर मामला दर्ज किया गया है।

ठाणे पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दर्ज मामले के अनुसार घटना बुधवार सुबह लगभग सात बजे हुई।

ठाणे रेलवे पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘लड़का और लड़की साथ यात्रा कर रहे थे। वह उसे शौचालय में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। मुंबई में कुरार पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया और उसके बाद हमें स्थानांतरित कर दिया।’’

उन्होंने कहा कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Case filed against boy for raping girl in train toilet

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे