लाइव न्यूज़ :

तहसीलदार को बंधक बनाने के आरोप में भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 30, 2021 14:50 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 30 मार्च जिले के बेरिया क्षेत्र में हलका तहसीलदार को बंधक बनाने के आरोप में भाजपा के एक नेता तथा 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने मंगलवार को बताया कि बैरिया के तहसीलदार शिवसागर दुबे की शिकायत पर स्थानीय भाजपा नेता शिवकुमार वर्मा तथा 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ सोमवार शाम मामला दर्ज किया गया।

दुबे ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह गत 27 मार्च को बैरिया गांव से एक जमीन की नाप कराकर लौट रहे थे कि तभी शिवकुमार वर्मा मोटरसाइकिल सवार अपने करीब 20 साथियों के साथ छपरा गांव के मोड़ पर पहुंचे और उन्हें रोक लिया।

उन्होंने आरोप लगाया है कि संबंधित लोगों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें लगभग आधे घंटे तक बंधक बनाए रखा।

तहसीलदार ने वर्मा को आपराधिक पृष्ठभूमि का व्यक्ति बताते हुए अपने साथ अप्रिय घटना की आशंका जताई है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

शिवकुमार वर्मा भाजपा के स्थानीय नेता हैं और बैरिया नगर पंचायत की अध्यक्ष शांति देवी के बेटे हैं।

उन्होंने अपने खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद संवाददाताओं से कहा कि स्थानीय विधायक उनसे रंजिश रखते हैं और उनके इशारे पर ही उनके विरुद्ध झूठे आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया