लाइव न्यूज़ :

सारस को बचाने वाले अमेठी के किसान आरिफ पर दर्ज हुआ केस, 2 अप्रैल को वन विभाग ने तलब किया

By अनिल शर्मा | Updated: March 26, 2023 12:58 IST

सारस को आरिफ के घर से लेकर रायबरेली के समसपुर पक्षी बिहार में शिफ्ट कर दिया गया था। हालांकि अब उस कानपुर चिड़ियाघर भेजा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देआरिफ सारस से दोस्ती को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा बने हुए थे। सारस और आरिफ की दोस्ती के कई वीडियो भी वायरल हुए।वन विभाग ने सारस को कानपुर चिड़ियाघर भेजने का आदेश जारी किया है।

अमेठीः सारस को बचाकर अपने साथ रखने वाले अमेठी के किसान आरिफ पर केस दर्ज हो चुका है। वन विभाग ने आरिफ के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण कानून के उल्लंघन का केस दर्ज किया है। विभाग का कहना है कि आरिफ ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 2,9, 29,51 और 52 का उल्लंघन किया है। वन विभाग ने आरिफ को नोटिस भेजकर 2 अप्रैल को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है।

गौरतलब है कि बीते दिनों वन विभाग की टीम ने सारस को आरिफ के घर से लेकर रायबरेली के समसपुर पक्षी बिहार में शिफ्ट कर दिया था। हालांकि अब उस कानपुर चिड़ियाघर भेजा दिया गया। शनिवार इसकी पुष्टि संरक्षक लुप्तप्राय प्रजातियां (लखनऊ) मनोज सोनकर ने की।  उनके मुताबिक चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन सुनील चौधरी ने सारस को कानपुर चिड़ियाघर भेजने का आदेश जारी किया।

आरिफ सारस से दोस्ती को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा बने हुए थे। सारस और आरिफ की दोस्ती के कई वीडियो भी वायरल हुए। वन विभाग द्वारा सारस को आरिफ से अलग करने को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आलोचना की थी।  अखिलेश ने यह भी कहा कि सारस को तो कानपुर चिड़ियाघर भेज दिया… क्या गोलू को भी गोरखपुर चिड़ियाघर भेजेंगे? 

सारस का आरिफ से लगाव या फिर आरिफ का सारस से लगाव तब हुआ जब उसे घायल अवस्था में अगस्त 2022 में रेस्क्यू किया। सारस उसके खेत में मिला जिसका पैर टूटा हुआ था। घायल सारस को आरिफ ने घर लाया और उसका इलाज किया। ठीक होने के बाद सारस आरिफ के साथ ही रहने लगा। उसके साथ खाना खाता। कई किमी तक उसके साथ उड़ता रहता। उसके लगाव के किस्से इंटरनेट पर कहे-देखे जाने लगे। अब आरिफ खुद ही मुश्किल में आ गया है।

टॅग्स :अमेठीउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह