लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ मुस्लिम विवि के पूर्व छात्र शरजील उस्मानी के खिलाफ लखनऊ में मामला दर्ज

By भाषा | Updated: February 4, 2021 17:59 IST

Open in App

लखनऊ, चार फरवरी महाराष्ट्र के पुणे में एल्गार परिषद कार्यक्रम में भाषण देने के मामले में यहां अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र शरजील उस्मानी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि राजधानी के रहने वाले अनुराग सिंह ने हजरतगंज पुलिस थाने में बुधवार देर रात यह मामला दर्ज करवाया । प्राथमिकी में कहा गया है कि उस्मानी ने पुणे में 30 जनवरी को दिये भाषण में धार्मिक भावनाओं को भड़काने की मंशा से विवादित और भड़काऊ शब्दों का इस्तेमाल किया था जिससे विद्वेष फैल सकता था।

शिकायत के आधार पर राजधानी की हजरतगंज पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 124 ए,153 ए और 505 (1) बी के तहत मामला दर्ज किया है।

इससे पहले उस्मानी के खिलाफ मंगलवार को पुणे में भी एक मामला दर्ज किया गया। उस्मानी के खिलाफ यह मामला इस आरोप में दर्ज किया गया कि एल्गार परिषद के हाल के एक आयोजन में उन्होंने अपने भाषण के जरिए विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को कथित रूप से बढ़ावा दिया।

महाराष्ट्र में विपक्षी दल भाजपा ने उस्मानी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

पुणे पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने बताया था कि उस्मानी के खिलाफ भादंसं की धारा 153 (ए) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि उस्मानी के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा के स्थानीय नेता प्रदीप गावड़े ने शिकायत दर्ज करायी थी। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू