लाइव न्यूज़ :

पत्रकारों पर हमले के मामले में अखिलेश यादव एवं समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 13, 2021 18:57 IST

Open in App

लखनऊ, 13 मार्च उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके 20 से अधिक समर्थकों के खिलाफ पत्रकारों की पिटाई के मामले में शुक्रवार को आधी रात के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 11 मार्च की शाम को मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस चल रही थी।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि प्रेस कांफ्रेंस के बाद लॉबी में अखिलेश यादव से कुछ पत्रकारों ने व्यक्तिगत सवाल पूछ दिये जिससे वह छटपटा गये और उन्होंने अपने गार्डों और साथियों को पत्रकारों पर हमला करने के लिए उकसा दिया।

शिकायत में कहा गया है कि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और 20 से अधिक उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया जिसमें कई पत्रकारों को गंभीर चोटें आई और उनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

पाकबड़ा थाने में शुक्रवार को अखिलेश यादव के खिलाफ तहरीर दी गई जिसके बाद शनिवार को पाकबड़ा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 147 (उपद्रव का दोषी जिसमें दो वर्ष कारावास की सजा का प्रावधान) 342 (किसी को बंधक बनाना जिसमें एक वर्ष कारावास की सजा का प्रावधान) और 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना जिसमें एक वर्ष कारावास की सजा का प्रावधान) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

रामपुर में शुक्रवार को अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि मुरादाबाद में सुनियोजित षडयंत्र किया गया था और पहले लिफ्ट बंद कर दी गई ताकि हम लोग निकल न सकें।

उल्लेखनीय है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 11 मार्च को मुरादाबाद के दौरे पर गये थे जहां उनकी पत्रकार वार्ता के बाद पत्रकारों से मारपीट का आरोप लगा है। इस मामले में मुरादाबाद के आयुक्‍त आंजनेय कुमार सिंह ने पुलिस को जांच के आदेश दिये थे। इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पत्रकारों ने अपना आक्रोश प्रकट किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत अधिक खबरें

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO