लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता पर हमला के आरोप में एआईएमआईएम विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 12, 2020 17:41 IST

Open in App

हैदराबाद, 12 नवंबर हैदराबाद में अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के एक विधायक और अन्य के खिलाफ कांग्रेस के एक पदाधिकारी को अपशब्द कहने और हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने दर्ज की गई शिकायत के आधार पर बताया कि 38 वर्षीय एक स्थानीय कांग्रेस नेता ने नामपल्ली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले एआईएमआईएम विधायक जाफर हुसैन मेराज और कुछ अन्य लोगों पर बुधवार को खुद पर हमला करने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाया।

शिकायतकर्ता के अनुसार, वह पार्टी के अन्य नेताओं और सरकारी कर्मचारियों के साथ 11 नवंबर को अहमद नगर में हाल ही में हुई बारिश और बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राज्य सरकार द्वारा जारी दस-दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता वितरित कर रहे थे , तभी विधायक ने उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया ।

पुलिस ने कहा कि शिकायत के अनुसार, बाद में उन्होंने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे पीटा ।

हुमायूं नगर थाने में विधायक व अन्य के खिलाफ भादसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव