अभिनेत्री के निजी अंगरक्षक के खिलाफ ब्यूटिशियन से ‘बलात्कार’ के आरोप में मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 21, 2021 00:40 IST2021-05-21T00:40:13+5:302021-05-21T00:40:13+5:30

Case filed against actress's personal bodyguard for 'raping' beautician | अभिनेत्री के निजी अंगरक्षक के खिलाफ ब्यूटिशियन से ‘बलात्कार’ के आरोप में मामला दर्ज

अभिनेत्री के निजी अंगरक्षक के खिलाफ ब्यूटिशियन से ‘बलात्कार’ के आरोप में मामला दर्ज

मुंबई, 20 मई पुलिस ने बॉलीवुड की एक जानीमानी अभिनेत्री के एक निजी अंगरक्षक के खिलाफ एक ब्यूटिशियन से विवाह का झांसा देकर कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी।

अधिकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ मामला ब्यूटिशियन की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर उपनगरीय मुंबई के डीएन नगर पुलिस थाने में बुधवार रात में दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि 30 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दिये बयान में कहा है कि वह करीब आठ वर्ष पहले आरोपी के सम्पर्क में आयी और गत वर्ष जून में उसने विवाह का प्रस्ताव दिया जिसे उसने स्वीकार कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार बाद में आरोपी ब्यूटिशियन के फ्लैट में रहने लगा।

अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी ने कई मौकों पर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाये लेकिन विवाह को लेकर उसके द्वारा किये गए अनुरोधों को नजरंदाज किया।

उनहोंने बताया कि 27 अप्रैल को आरोपी ने अपने घर पर कुछ पारिवारिक दिक्कत का हवाला देते हुए ब्यूटिशियन से 50 हजार रुपये लिये और कर्नाटक स्थित अपने पैतृक स्थान चला गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि कर्नाटक पहुंचने के बाद आरोपी ने पीड़िता का फोन उठाना बंद कर दिया। अधिकारी के अनुसार कुछ दिन पहले ब्यूटिशियन को एक महिला का फोन आया जिसने खुद को आरोपी की मां बताया।

अधिकारी ने बताया कि महिला ने पीड़िता से कहा कि आरोपी उससे विवाह नहीं कर सकता क्योंकि दोनों अलग अलग आस्थाओं से हैं। महिला ने पीड़िता को यह भी बताया कि उसके परिवार ने आरोपी के लिए एक लड़की खोज ली है।

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता को पता चला कि आरोपी पांच जून को अपने पैतृक स्थान पर उस लड़की से विवाह करने वाला है जिसके बाद उसने मुंबई में पुलिस से सम्पर्क किया।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Case filed against actress's personal bodyguard for 'raping' beautician

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे