लाइव न्यूज़ :

वीडियो में जातिसूचक शब्द के इस्तेमाल पर अभिनेत्री युविका चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 29, 2021 17:10 IST

Open in App

हिसार (हरियाणा), 29 मई अभिनेत्री युविका चौधरी के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने एक दलित अधिकार कार्यकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। अभिनेत्री पर एक वीडियो में जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हुआ था।

एक अधिकारी के मुताबिक पुलिस ने अभिनेत्री के खिलाफ अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम की धाराओं के तहत शुक्रवार शाम को मामला दर्ज किया।

दलित अधिकार कार्यकर्ता रजत कलसन ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि अभिनेत्री ने अपने वीडियो में अनुसूचित जाति समुदाय के बारे में कुछ अपमानजनक व आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने पुलिस को उस कथित वीडियो की एक प्रति भी सौंपी है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि हांसी की पुलिस अधीक्षक निकिता अहलावत से 26 मई को इस संदर्भ में शिकायत की गई थी।

चौधरी जिस वीडियो में कथित तौर पर जातिसूचक टिप्पणी कर रही हैं वह 25 मई को सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हुआ था और इसे लेकर काफी हंगामा हुआ था।

“बिग बॉस” कार्यक्रम में हिस्सा ले चुकी चौधरी ने ट्विटर पर इस संदर्भ में माफी मांगते हुए कहा था कि उन्हें बोले गए शब्द का अर्थ नहीं पता था।

साइबर प्रकोष्ठ द्वारा औपचारिक जांच किये जाने के बाद युविका चौधरी के खिलाफ हांसी शहर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

हांसी पुलिस थाने के प्रभारी (एसएचओ) ने कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल