लाइव न्यूज़ :

बुजुर्ग माता-पिता के साथ बुरा व्यवहार करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 20, 2021 22:48 IST

Open in App

कोट्टायम, 20 जनवरी अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ कथित तौर पर बुरा व्यवहार करने के लिए एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति के कथित तौर पर बुरे व्यवहार के कारण उसके पिता की मौत हो गई और मां अस्पताल में भर्ती है।

यह मामला तब प्रकाश में आया जब मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा) और अन्य सदस्य अपने निर्धारित निरीक्षण के तहत जिले के मुण्डाकयम में उनके घर पर गये और उन्होंने स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ-साथ पुलिस को इस बारे में सूचना दी।

पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग दंपति को कांजीरापल्ली जनरल अस्पताल में ले जाया गया, जहां 80 वर्षीय पिता की मौत हो गई, जबकि 76 वर्षीय मां का कोट्टायम मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों ने पत्रकारों को बताया कि दंपति का बेटा शराबी है और अपने माता-पिता के साथ गलत व्यवहार करता था।

पुलिस ने एक पड़ोसी के हवाले से बताया कि आरोपी दंपति को बासी खाना देता था। आरोपी अब फरार है।

पड़ोस के एक व्यक्ति ने कहा, ‘‘जब आरोपी और उसकी पत्नी घर पर नहीं होते थे तो वे उस कमरे की खिड़की के पास एक कुत्ते को बांध देते थे जहां माता-पिता बंद थे ताकि हम उनके पास नहीं जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू