लाइव न्यूज़ :

फतेहपुर में पराली जलाने के आरोप में 60 किसानों पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 7, 2020 16:43 IST

Open in App

फतेहपुर, (उप्र), सात नवम्बर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कथित रूप से धान की पराली जलाने के आरोप में दो दिनों के भीतर कम से कम 60 किसानों के खिलाफ मामले दर्ज कर उनके खिलाफ पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई की है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया, "फतेहपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फसल के अवशेष या धान की पराली (पुआल) जलाने के आरोप में पिछले दो दिनों के भीतर कम से कम 60 किसानों के खिलाफ अभियोग (मुकदमा) दर्ज किए गए हैं और राजस्व अधिकारियों ने उनसे जुर्माना वसूला है।"

किसानों पर धान की पराली जलाने पर दर्ज मुकदमों के बावत हुसेनगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह भदौरिया ने शनिवार को बताया, "बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के भैरमपुर कठेरवां गांव के किसान क्षत्रपाल, इन्द्रपाल तथा बृजेश लोधी के अलावा बसोहनी गांव के अचल सिंह, अशोक पटेल, मवई गांव के रहने वाले किसान मेवालाल, संग्रामपुर के सियाराम, ऊंचाबेरा के शिवराम मौर्य व रुस्तम सिंह और बेरागढ़ीवा गांव में कुल आठ किसानो के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की गयी।"

उन्होने बताया, "जुर्माना वसूलने की कार्रवाई उपजिलाधिकारी के स्तर से हुई है, सभी किसानों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।"

इसी प्रकार मलवां थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शेर सिंह राजपूत ने बताया कि "धान की पराली जलाने पर कोराई गांव के पंकज सिंह, जगदीश, हरिबक्श सिंह, धीरेन्द्र, अनिल, अभिलाष सिंह, तेज बहाुदर (निवासी दीवान का पुरवा मजरा अस्ता) के अलावा सहिली चौकी क्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी अनिल पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उन्हें गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है।"

उन्होंने बताया कि "उपजिलाधिकारी के जमानत न दिए जाने पर आठ किसानों को जेल भेज दिया गया है। इन किसानों से 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है।"

सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र श्रीवास्तव ने बताया, "मदारीपुर कला गांव के राम सेवक, मऊ गांव के राज बहादुर तथा मिट्ठनपुर गांव के किसान बाबूलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है और इन किसानों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।"

थरियांव थाने के प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्रनाथ राय ने बताया कि "शुक्रवार की देर रात तक कई गांवों के 14 किसानों के खिलाफ पराली जलाने के मुकदमे दर्ज किए गए हैं, इनमें शंकरपुर-हसवा की सावित्री देवी, पृथ्वीपाल, अस्वाबख्शपुर गांव के गुलाब सिंह, मनोज सिंह, कपूर सिंह व गिरिजा शंकर, वीर बुद्दनपुर गांव के कालीचरण, धर्म सिंह व शिव सिंह, आकूपुर गांव की रामरानी, रामआसरे, सन्तोष, नन्दकिशोर, रामकिशोर शामिल हैं।"

इससे करीब एक पखवाड़ा पहले खखरेरू थाने में छह और खागा कोतवाली क्षेत्र में चार किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जुर्माना वसूल किया गया है।

पुलिस विभाग के आंकड़ों से राजस्व विभाग के आंकड़े अलग हैं। जिला कृषि अधिकारी बृजेश कुमार सिंह कहते हैं कि "अब तक जिले में कुल 28 किसानों के खिलाफ पराली जलाने पर कार्रवाई की गई है और उनसे जुर्माना वसूला गया है।"

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया, "एक पखवाड़े के भीतर एक सौ से ज्यादा किसानों के खिलाफ पराली जलाने के मुकदमे लेखपालों की तहरीर पर दर्ज किए जा चुके हैं और उनसे जुर्माना वसूला जा चुका है।"

उन्होंने कहा कि "कृषि विभाग शासन को पूरे आंकड़े नहीं भेज रहा है, इससे तस्वीर साफ नहीं हो पा रही।"

इस बीच बुंदेलखंड किसान यूनियन के अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने इसे किसानों का दमन माना है और कहा कि "फतेहपुर जिले कई ईंट-भट्ठे की चिमनियां दिन-रात धुंआ उगल रही हैं, उनके मालिकों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही। जबकि लेखपालों की तहरीर पर किसानों के खिलाफ फर्जी मुकदमें दर्जकर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।"

शर्मा ने कहा कि "किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस न लिए गए तो उनका संगठन प्रदेश स्तर पर एक बड़ा आंदोलन शुरू करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह