लाइव न्यूज़ :

कैलाश विजयवर्गीय समेत 350 BJP नेताओं पर केस दर्ज, विजयवर्गीय ने प्रदर्शन के दौरान इन्दौर में आग लगाने की दी थीं धमकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2020 10:52 IST

इंदौर में प्रदर्शन के दौरान इनपर  न सिर्फ अधिकारी को धमकाने का आरोप है बल्कि आईपीसी की धारा 144 का भी  उल्लंघन करने का इनपर आरोप है। इन सभी पर आईपीसी की धारा 188 में केस दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने की भाजपा महासचिव विजयवर्गीय के खिलाफ कार्रवाई की मांग थीं।विजयवर्गीय ने अधिकारी को धमकी देते हुए कहा था कि RSS के नेता यहां है नहीं तो हम आज इन्दौर में आग लगा देते।

कैलाश विजयवर्गीय समेत 350 भाजपा नेताओं पर मध्य प्रदेश पुलिस ने केस दर्ज किया है। इन सभी भाजपा नेताओं पर आरोप है कि इन्होंने संभाग आयुक्त निवास परिसर में बिना आदेश के धरना प्रदर्शन का आयोजन किया।

इस दौरान इनपर  न सिर्फ अधिकारी को धमकाने का आरोप है बल्कि आईपीसी की धारा 144 का भी  उल्लंघन करने का इनपर आरोप है। इन सभी पर आईपीसी की धारा 188 में केस दर्ज किया गया है।   

बता दें कि अधिकारी को धमकाते हुए इंदौर में इस प्रदर्शन के दौरान विजयवर्गीय ने कहा था कि आरएसएस के लोग यहां हैं नहीं होते तो मैं इंदौर में आग लगा देता।  इस मामले में मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अधिकारियों को धमकी देने वाले बयान के लिये भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग शनिवार को पुलिस से की थीं। 

दरअसल, भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय का इन्दौर के रेसीडेंसी इलाके की शुक्रवार की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ, जिसमें वह प्रशासन के अधिकारियों से कथित तौर पर कह रहे हैं, ‘‘हमारे संघ (आरएसएस) के नेता यहां है नहीं तो हम आज इन्दौर में आग लगा देते।’’

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जेपी धनोपिया ने बताया, ‘‘ धरना प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अशांति फैलाने का प्रयास किया। इतना ही नहीं उन्होंने साफ कहा कि यदि संघ के पदाधिकारी नहीं होते तो वे इन्दौर में आग लगा देते। विजयवर्गीय भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश के पूर्व मंत्री है। इसलिये उनके इशारे पर पूरे प्रदेश में विध्वंसकारी घटनाएं हो सकती हैं।’’  

टॅग्स :कैलाश विजयवर्गीयकेसमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)इंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया